सनातन धर्म से जुड़ी कुछ खास बातें :

हिन्दू धर्म को संसार का सबसे पुराना धर्म कहा जाता है। यही कारण है कि इसे सनातन धर्म कहा गया है। सनातन यानी जो सदा से रहा हो।

सदा से रहने का मतलब यह है कि जब सृष्टि की रचना हुई उस समय से लोग इस धर्म को मानते चले आए हैं। इसे देवताओं द्वारा स्थापित धर्म भी माना गया है।

गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है तब-तब मैं धर्म की पुर्नस्थापना के लिए अवतार लेता हूं।

यानी इसे भगवान द्वार स्थापित और संचालित भी माना गया है। इसे हिन्दू धर्म की पहली विशेषता मान भी सकते हैं।

NEXT - कोई भी इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म से महान बनता है।