सूर्यदेव के पुत्र भगवान शनि देव से जुड़ी कुछ रोचक बातें :

शनिदेव को कर्म प्रधान देवता माना जाता है यानी ये ग्रह हमें हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है।

शनिदेव सूर्यदेव के पुत्र हैं और इनकी माता का नाम छाया है। यमराज इनके भाई और यमुना इनकी बहन है।

शनिदेव उन लोगों के लिए शुभ रहते हैं जो परिश्रम करते हैं, अनुशासन में रहते हैं, धर्म का पालन करते हैं और सभी का सम्मान करते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार सरसों का तेल दान करना चाहिए। जय श्री शनिदेव

NEXT - माता पार्वती से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते :