Current Date: 14 Dec, 2025

हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी - Chetna Shukla


हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी
हे प्रिया प्रियतम मैं करूँ आरती तेरी
तुझपे कान्हा बलबल जाऊँ, 
सांझ सवेरे तेरे गुण गाऊँ
प्रेम में रंगी, मैं रंगी भक्ति में तेरी
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी

ये माटी का तन है तेरा, 
मन और प्राण भी तेरे
मैं एक गोपी, तुम हो कन्हैया,
तुम हो भगवान मेरे
कृष्ण कृष्ण कृष्ण रटे आत्मा मेरी
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी

कान्हा तेरा रूप अनुपम, 
मन को हरता जाये
मन ये चाहे हरपल 
आँखियां तेरा दर्शन पाये
दरस तेरा, प्रेम तेरा, आस है मेरी
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी

Credit Details :

Song - Hey Gopal Krishna Karu Aarti Teri
Singer - Chetna Shukla
Music - Arun Vir

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।