🎵काली कमली वाला मेरा🎵
🙏 गायक: चित्र विचित्र जी महाराज
🎼 गीत: चित्र विचित्र जी महाराज
विवरण:
काली कमली वाला मेरा एक अत्यंत सुंदर कृष्ण भजन है, जो भगवान श्रीकृष्ण के काली कमली वाले रूप की महिमा का वर्णन करता है। इस भजन में भगवान श्रीकृष्ण के इस अद्वितीय रूप का गुणगान किया गया है, जो भक्तों के मन में भक्ति की भावना को और अधिक गहरा करता है। चित्र विचित्र जी महाराज की मधुर आवाज़ इस भजन को सुनने योग्य बनाती है।
इस भजन को सुनें और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का अनुभव करें।
गीत के बोल:
काली कमली वाला मेरा यार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है,
तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है।।
मन मोहन मैं तेरा दीवाना,
गाउँ बस अब यही तराना,
श्याम सलोने तू मेरा रिजवार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है।।
तु मेरा मैं तेरा प्यारे,
यह जीवन अब तेरे सहारे,
हाथ तेरे इस जीवन की पतवार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है।।
पागल प्रीत की एक ही आशा,
दर्दे दिल दर्शन का प्यासा,
तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है।।
तुझको अपना मान लिया है,
यह जीवन तेरे नाम किया है,
चित्र विचित्र को बस तुमसे ही प्यार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है।।
काली कमली वाला मेरा यार है,
मेरे मन का मोहन तु दिलदार है,
तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है।।
Credit Details :
Song: Kali kamli Wala Mera
Singer: Chitra Vichitra ji Maharaj
Lyrics: Chitra Vichitra Ji Maharaj
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










