Current Date: 28 Jan, 2026

जय शिव जय महाकाल - Rinky Vishwakarma


ॐ जय शिव जय महाकाल, 
स्वामी जय शम्भू महाकाल
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा, 
तुम कालों के काल
ॐ जय शिव जय महाकाल

बारह ज्योतिर्लिंग में, 
महिमा बड़ो है नाम
क्षिप्रा तट उज्जैन में, 
महाकाल को धाम
ॐ जय शिव जय महाकाल

तुम भीमेश्वर देव, 
तुम काशी विश्वनाथ
गोमती तट त्र्यंबकेश्वर, 
दारुकवन नागनाथ
ॐ जय शिव जय महाकाल

हाथ जोड़ तेरे द्वारे, 
काल खड़ा लाचार
सुर नर असुर चराचर, 
सबके हो कर्तार
ॐ जय शिव जय महाकाल

चिता भस्म से तेरी, 
नित नित हो श्रृंगार
भक्तन का मन मोहे, 
तेरो रूप निहार
ॐ जय शिव जय महाकाल

भस्म आरती तेरी, 
अद्भुत है भगवान
भाग्यवान नर–नारी 
पाए शुभ दर्शन
ॐ जय शिव जय महाकाल

साथ में गणपति गौरा, 
कार्तिक हैं देव
द्वार खड़े हैं नन्दी, 
नित उठ करे सेवा
ॐ जय शिव जय महाकाल

जो जन तेरा दर्शन, 
श्रद्धा से कर जाए
मौत अकाल न आए, 
सुख वैभव पा जाए
ॐ जय शिव जय महाकाल

महाकाल की आरती, 
जो नर–नारी गाए
कहत महेश प्रभु से, 
मन इच्छा फल पाए
ॐ जय शिव जय महाकाल

ॐ जय शिव जय महाकाल, 
स्वामी जय शम्भू महाकाल
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा, 
तुम कालों के काल
ॐ जय शिव जय महाकाल

Credit Details :

Song - Jay Shiv Jay Mahakal
Singer - Rinky Vishwakarma
Music - Kailash Kumar Shrivastav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।