Current Date: 14 Dec, 2025
YouTube Video Thumbnail

ॐ जय शिव जय महाकाल - Om Jai Shiv Jai Mahakaal | महाकाल की आरती | Shiv Aarti - Rinky Vishwakarma


🎵जय शिव जय महाकाल🎵

🙏 गायक: रिंकी विश्वकर्मा
🎼 संगीत: कैलाश कुमार श्रीवास्तव

विवरण:
जय शिव जय महाकाल एक पावन भजन है, जो भगवान महाकाल और शिव जी की महिमा, शक्ति और भक्तवत्सल स्वरूप का सुंदर चित्र प्रस्तुत करता है। इसे रिंकी विश्वकर्मा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, और संगीत कैलाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिया गया है। भजन में ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर और भक्तों के कल्याण का भाव समाहित है। इस भजन के माध्यम से भक्त शांति, सुख और दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

गीत के बोल:
ॐ जय शिव जय महाकाल, 
स्वामी जय शम्भू महाकाल
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा, 
तुम कालों के काल
ॐ जय शिव जय महाकाल

बारह ज्योतिर्लिंग में, 
महिमा बड़ो है नाम
क्षिप्रा तट उज्जैन में, 
महाकाल को धाम
ॐ जय शिव जय महाकाल

तुम भीमेश्वर देव, 
तुम काशी विश्वनाथ
गोमती तट त्र्यंबकेश्वर, 
दारुकवन नागनाथ
ॐ जय शिव जय महाकाल

हाथ जोड़ तेरे द्वारे, 
काल खड़ा लाचार
सुर नर असुर चराचर, 
सबके हो कर्तार
ॐ जय शिव जय महाकाल

चिता भस्म से तेरी, 
नित नित हो श्रृंगार
भक्तन का मन मोहे, 
तेरो रूप निहार
ॐ जय शिव जय महाकाल

भस्म आरती तेरी, 
अद्भुत है भगवान
भाग्यवान नर–नारी 
पाए शुभ दर्शन
ॐ जय शिव जय महाकाल

साथ में गणपति गौरा, 
कार्तिक हैं देव
द्वार खड़े हैं नन्दी, 
नित उठ करे सेवा
ॐ जय शिव जय महाकाल

जो जन तेरा दर्शन, 
श्रद्धा से कर जाए
मौत अकाल न आए, 
सुख वैभव पा जाए
ॐ जय शिव जय महाकाल

महाकाल की आरती, 
जो नर–नारी गाए
कहत महेश प्रभु से, 
मन इच्छा फल पाए
ॐ जय शिव जय महाकाल

ॐ जय शिव जय महाकाल, 
स्वामी जय शम्भू महाकाल
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा, 
तुम कालों के काल
ॐ जय शिव जय महाकाल

Credit Details :

Song - Jay Shiv Jay Mahakal
Singer - Rinky Vishwakarma
Music - Kailash Kumar Shrivastav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।