Current Date: 22 Mar, 2023
Khatu Shyam APP

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम - Chetna Shukla

विष्णु ब्रह्मांड के संरक्षक और रक्षक हैं। उसकी भूमिका मुश्किल समय में पृथ्वी पर लौटने और अच्छे और बुरे के संतुलन को बहाल करने की है। ... विष्णु के उपासक, जिन्हें आमतौर पर वैष्णव कहा जाता है, उन्हें सबसे बड़ा देवता मानते हैं। वे अन्य देवताओं को कम या अर्ध देवता मानते हैं।


कोरस :-     आआआ आआआ आआआ  
F:-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम
     नेकी पर चलें और बदी से टलें
     ताकि हंसते हुये निकले दम 
कोरस :-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम
     नेकी पर चलें और बदी से टलें
     ताकि हंसते हुये निकले दम 
F:-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम…………………

F:-    जब ज़ुल्मों का हो सामना तब तू ही हमें थामना
कोरस :-    जब ज़ुल्मों का हो सामना तब तू ही हमें थामना
 F:-    वो बुराई करें  हम भलाई भरें नहीं बदले की वो कामना
     बढ़ उठे प्यार का हर कदम और मिटे बैर का ये भरम
कोरस :-     नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुये निकले दम 
F:-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम…………………
कोरस :-     आआआ आआआ आआआ  

F:-    ये अंधेरा घना छा रहा तेरा इनसान घबरा रहा
कोरस :-    ये अंधेरा घना छा रहा तेरा इनसान घबरा रहा
F:-    हो रहा बेखबर कुछ न आता नज़र सुख का सूरज छिपा जा रहा
     है तेरी रोशनी में वो दम जो अमावस को कर दे पूनम
कोरस :-     नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुये निकले दम 
F:-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम…………………

F:-    बड़ा कमज़ोर है आदमी अभी लाखों हैं इसमें कमीं
कोरस :-    बड़ा कमज़ोर है आदमी अभी लाखों हैं इसमें कमीं
F:-     पर तू जो खड़ा है दयालू बड़ा तेरी कृपा से धरती थमी
     दिया तूने जो हमको जनम तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
     नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुये निकले दम 
    ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम
कोरस :-     नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुये निकले दम 
F:-    ऐ मालिक तेरे बंदे हम…………………
 

Singer - Chetna Shukla

Leave a Reply