Current Date: 05 May, 2024
Sabke Ram APP

बाबा जहाँ हम वहाँ - Rakesh Kala


बाबा जहां हम है वहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ 
जो चाहे वो हमको आवाज दे,हम है वही बाबा जहां 
अपना यही सारा जहां, इसके सिवा जाना कहाँ 
                   १
बाबा से प्रीत मिलती है जीत आके यहां कोई हारा नहीं 
सबका सहारा है श्याम बाबा कोई यहाँ बेसहारा नहीं 
मांगे बिना मिलता यहाँ इसके सिवा जाना कहाँ 
जो चाहे वो हमको आवाज दे,हम है वही बाबा जहां 
अपना यही सारा जहां, इसके सिवा जाना कहाँ 
                   २
कोई हमे पागल कहे हा हम दीवाने के दातार के 
पागल है हम दीवाने है हम मिलते ठिकाने है सरकार से 
हाथो में है सबके निशान इसके सिवा जाना कहाँ
जो चाहे वो हमको आवाज दे,हम है वही बाबा जहां 
अपना यही सारा जहां, इसके सिवा जाना कहाँ 
                   ३
आया यहां इक बार जा फिर वो यही का हो जाता है 
बाबा की है जादूगरी दीवाना इसका ही हो जाता है 
चढ़ता है जब इसका नशा इसके सिवा जाना कहाँ
जो चाहे वो हमको आवाज दे,हम है वही बाबा जहां 
अपना यही सारा जहां, इसके सिवा जाना कहाँ 
 

Singer - Rakesh Kala