Current Date: 01 Apr, 2026

जी लागे बाला जी - Kishan Bhagat


प्रभु राम जी के दास मुझे दास रख लो, 
सुन लो अरज़ी मेरी चरणों के पास रख लो
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में
तेरे जैसा कोई नहीं घूम्या सारे संसार में
एक हाजरी में सुनवाई हो तेरी सरकार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

मैया अंजनी के लाला, मेरा दुख तूने टाला
मुझे संकटों से तूने ही निकाला बाला जी
मेरा रोज का ये काम, बोलूं तुम्हें राम-राम
मैं रिझाऊं तुम्हें, जपूं राम नाम बाला जी
तेरी करूं गुलामी, मैं तो बंध गया तेरे प्यार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

बाबा तेरे बनलहारी, छोड़ूं सारी दुनियादारी
अपने मंदिर में पुजारी तू बनाके रख ले
तेरी सूरत लागे प्यारी, तुझसे सच्ची रिश्तेदारी
अपने नाम जिंदगी सारी तू लिखाके रख ले
कसर कोई ना छोड़ूंगा बाबा तेरे श्रृंगार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

चोला केसरिया रंगवाऊं, जोगी मैं तेरा बन जाऊं
कभी जाऊं ना बाला जी तेरा द्वार छोड़के
मन में तेरा ध्यान लगाके, नाचूं मैं खड़ताल बजाके
बाबा तेरे संग दिल वाले तार जोड़के
किशन भगत का नाम लिखाले तू अपने परिवार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

एक हाजरी में सुनवाई हो तेरी सरकार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

Credit Details :

Song - Jee Laage Bala Ji
Singer - Kishan Bhagat
Music - Shiva Chopra
Lyrics - Ravi Chopra

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।