Current Date: 01 Apr, 2026
YouTube Video Thumbnail

Hanuman Jayanti 2026 - जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में - Jee Laage Bala Ji - Kishan Bhagat - Kishan Bhagat


🎵जी लागे बाला जी🎵

🙏 गायक - किशन भगत
🎼 संगीत - शिव चोपड़ा

विवरण:
जी लागे बाला जी एक बेहद सुंदर और भक्ति भाव से भरा भजन है जिसे किशन भगत ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया है। इस भजन का संगीत शिवा चोपड़ा ने दिया है और इसके भावपूर्ण बोल रवि चोपड़ा द्वारा लिखे गए हैं। सालासर बाला जी के दरबार की महिमा और उनकी कृपा का वर्णन इस भजन में बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। जो भी भक्त सच्चे मन से बाला जी को याद करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस भजन को सुनकर आप भक्ति रस में डूब जाएंगे और बाला जी के प्रति आपकी आस्था और भी गहरी हो जाएगी। 🙏

गीत के बोल:
प्रभु राम जी के दास मुझे दास रख लो, 
सुन लो अरज़ी मेरी चरणों के पास रख लो
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में
तेरे जैसा कोई नहीं घूम्या सारे संसार में
एक हाजरी में सुनवाई हो तेरी सरकार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

मैया अंजनी के लाला, मेरा दुख तूने टाला
मुझे संकटों से तूने ही निकाला बाला जी
मेरा रोज का ये काम, बोलूं तुम्हें राम-राम
मैं रिझाऊं तुम्हें, जपूं राम नाम बाला जी
तेरी करूं गुलामी, मैं तो बंध गया तेरे प्यार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

बाबा तेरे बनलहारी, छोड़ूं सारी दुनियादारी
अपने मंदिर में पुजारी तू बनाके रख ले
तेरी सूरत लागे प्यारी, तुझसे सच्ची रिश्तेदारी
अपने नाम जिंदगी सारी तू लिखाके रख ले
कसर कोई ना छोड़ूंगा बाबा तेरे श्रृंगार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

चोला केसरिया रंगवाऊं, जोगी मैं तेरा बन जाऊं
कभी जाऊं ना बाला जी तेरा द्वार छोड़के
मन में तेरा ध्यान लगाके, नाचूं मैं खड़ताल बजाके
बाबा तेरे संग दिल वाले तार जोड़के
किशन भगत का नाम लिखाले तू अपने परिवार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

एक हाजरी में सुनवाई हो तेरी सरकार में
जी लागे बाला जी मेरा सालासर दरबार में.....

Credit Details :

Song - Jee Laage Bala Ji
Singer - Kishan Bhagat
Music - Shiva Chopra
Lyrics - Ravi Chopra

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।