Current Date: 28 Jan, 2026

मोरे संकट के कटैया हनुमान - Satya Prakash Adhikari


पवन तनय संकट हरन, 
मंगल मूरत रूप
राम लखन सीता सहित, 
हृदय बसह सुरभूप

बोलिए संकट मोचन हनुमान की जय

ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान
हमारे संकट काटो प्रभु

अरे अंजनी पुत्र केसरी नंदन 
तुम जग जग के काटत बंधन
तुमरे हृदय बसे रघुनंदन हाँ
हाँ तुमरे हृदय में बैठे सीताराम
हमारे संकट काटो प्रभु
ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान.....

अरे तुमको जानत है जग सारो 
संकट मोचन नाम तुम्हारो
आके संकट हरो हमारो
हाँ तुमको संकट मोचन 
मानत है भगवान
हमारे संकट काटो प्रभु
ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान.....

अरे बड़े बड़े दानव सब मारे 
रामचंद्र के काज सवारे
आके संकट हरो हमारे
ए लक्षण जी के बचालय तुमने प्राण
हमारे संकट काटो प्रभु
ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान.....

मोरे संकट के कटैया हनुमान
हमारे संकट काटो प्रभु
ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान
हमारे संकट काटो प्रभु

Credit Details :

Song - More Sankat Ke Kataiya Hanuman
Singer - Satya Prakash Adhikari
Music - Kailash Kumar Shrivastav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।