Current Date: 10 Jan, 2026
YouTube Video Thumbnail

बैठा खाटू में लगाके दरबार - श्री खाटू श्याम महिमा - Shree Khatu Shyam Mahima - Anil Sharma


🎵श्री खाटू श्याम महिमा🎵

🙏 गायक: अनिल शर्मा
🎼 गीत: मनोज विप्लव

विवरण:
श्री खाटू श्याम महिमा एक भावपूर्ण भजन है जिसे अनिल शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया है। संगीत भी अनिल शर्मा द्वारा दिया गया है और इसके गीत मनोज विप्लव ने लिखे हैं। इस भजन में बाबा श्याम की उत्पत्ति खाटू धाम की महिमा श्याम कुंड फाल्गुन मेले मोरछड़ी तीन बाण हारे के सहारे और दानी दातार स्वरूप का सुंदर वर्णन है। यह भजन श्रद्धालुओं को आस्था भक्ति और विश्वास से जोड़ता है।

गीत के बोल:
श्याम बाबा श्याम 
मोरवी नंदन बाबा श्याम

बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने
जग जाने सारा जग जाने
ओ भक्तो का तू पालनहार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

पिता घटोत्कच माता मोरवी 
पांडवकुल अवतारी 
दादा भीम दादी हडिम्बा 
घर घर चर्चा भारी
सूर्यवर्च के अवतार 
आये हरने भूमि भार
खाटू विराजे ये सच्ची सरकार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

खाटू में है श्याम कुण्ड
जंहा बहती अमृत धारा 
इक गोते से पाप कटे और 
उत्तरे भव से पारा 
प्रकटे थे जंहा बाबा श्याम 
बन गया देखो खाटू धाम
इनकी चौखट पे झुकता संसार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

ऊँचे आसन बैठे बाबा
माँ का वचन निभाये 
हारे का ये सदा सहारा 
सच्चा न्याय चुकाये 
कृष्ण ने भी था स्वीकारा 
नभ में गूंजे जय जयकारा 
बर्बरीक है दानी दातार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

तीन बाण का धारी 
बाबा भक्तों का रखवाला 
पल में संकट हरने वाला 
देव बड़ा है निराला
द्वापर में दिया बलिदान 
कलियुग में पूजे जहान
आते लीले पे होके असवार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

मोरछड़ी की गाथा
सुनके होते सब हैरान 
इक झाड़े से ताले खोले
ऐसे भक्त सुजान 
श्याम बहादुर जिनका नाम 
बनाते सबके बिगड़े काम
जिनके संग में श्याम सरकार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

श्याम बगीची के फूलों से 
नित नये बनते हार भक्तो
भाँती भाँती के पुष्पमाल से 
होता तेरा श्रृंगार बाबा
आलूसिंह ने बाग लगाया 
श्याम प्रभु के मन को भाया
जो भी निरखे होवे बलिहार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

खाटू की नगरी में देखो 
फाल्गुन मेला भारी 
दूर दूर से महिमा
सुनके आवे नर और नारी 
मिलता भक्तों को सन्देश 
जारी खाटू से आदेश 
बाँटे खुशियों का ये भंडार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

छप्पन भोग छतीसों मेवा 
भक्त भोग लगावे
श्याम प्रभु भावों के भूखे 
जीमे जो भी जिमावे
अन्न धन्न और बॉटे संतान 
अजब निराली इनकी शान
खीर-चूरमा सवामनी की भरमार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

खाटू की मिट्टी में 
देखो गुण है भक्तों भारी
ये रज जिसके माथे लागी
किस्मत उसकी संवारी 
कोई पेट पलनिया आवे 
कोई लाम्बे निशान चढ़ावे 
सवा रुपईया और नारेल्यां बौछार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

नित का जात-जडूला उतरै
गठ-जोड़ा धोक लगावे 
इतर की बौछार में बैठ्यो 
देखो श्याम मुस्कावे
सच्चे मन से अर्ज लगालो 
मन चाही मुरादे पालो
कुहाता बाबा दानी दातार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

रात जगावे ग्यारस थारी
बारस धोक लगावे 
"रजनीश अनिल" भी सेठ सांवरे 
तेरे ही गुण गावे बाबा
भक्तों का है ये सरताज 
दुनिया पूजे इनको आज 
'विपलव' को तेरा इक आधार 
के महिमा तेरी जग जाने 
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

ओ भक्तो का तू पालनहार 
के महिमा तेरी जग जाने
बैठा खाटू में लगा के दरबार 
के महिमा तेरी जग जाने

Credit Details :

Song - Shree Khatu Shyam Mahima
Singer - Anil Sharma
Music - Anil Sharma
Lyrics - Manoj Viplav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।