Current Date: 25 Feb, 2026
YouTube Video Thumbnail

Mohe Rang Do Shyam - मोहे रंग दो श्याम - Khatu Ji Holi Bhajan - Devesh Kundan & Rinky Vishwakarma


🎵मोहे रंग दो श्याम🎵

🙏 गायक - देवेश कुंदन, रिंकी विश्वकर्मा
🎼 संगीत - अमित सिंह

विवरण:
मोहे रंग दो श्याम भजन देवेश कुंदन और रिंकी विश्वकर्मा की आवाज में अमित सिंह के संगीत और सुभाष बोस के गीतों के साथ प्रस्तुत है। फागुन में खाटू वाले श्याम की भक्ति में रंगों का जादू हर दिल को भाता है। नीला पीला हरा गुलाल, खुशियों से भरे पिचकारियों का नज़ारा और श्याम की शरण में आने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मोहे रंग दो श्याम भजन में भक्तिमय आनंद का अनुभव करें।

गीत के बोल:
फागण आया हो 
आया फागण आया
रंग रंग के रंग यहाँ पर, 
खाटू वाले श्याम जहाँ पर 
बच न पाए इन रंगों से, 
फागुन में जो आये यहाँ पर 
नीला पीला हरा गुलाल, 
हर रंगों को यही मलाल 
सारा रंग फीका पड़ जाए, 
जिसपे श्याम का रंग चढ़ जाये
आया फागुन तो भींगी उमंगें, 
अब हम बोले मन ही मन में 
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

छोड़ छाड़ मैं घर के सारे, 
काम धाम हूँ आई 
अपनी चिंता फिकर भूलने, 
खाटू धाम हूँ आई 
आके देखा जो नज़ारा, 
लागे दिल को ये प्यारा 
यहाँ पिचकारियों से बरसे, 
खुशी का रंग सारा 
जो भी श्याम शरण में आये, 
मन उसका ये कहता ही चला जाये
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

फागुन में बाबा के मन्दिर प्रेमी जो भी आते
उनके बेरंग जीवन के रंगीन हर पल हो जाते 
पूरी सबकी होती मुरादें, 
बिगड़ा मुकद्दर है बनता 
दुखी यहाँ पे सुखी हो जाते, 
ऐसा जादू चलता 
जो भी श्याम शरण में आये, 
मन उसका ये कहता ही चला जाये
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

रंग रंग के रंग यहाँ पर, 
खाटू वाले श्याम जहाँ पर 
बच न पाए इन रंगों से, 
फागुन में जो आये यहाँ पर 
नीला पीला हरा गुलाल, 
हर रंगों को यही मलाल 
सारा रंग फीका पड़ जाए, 
जिसपे श्याम का रंग चढ़ जाये
आया फागुन तो भींगी उमंगें, 
अब हम बोले मन ही मन में 
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में 

Credit Details :

Song - Mohe Rang Do Shyam
Singer - Devesh Kundan, Rinky Vishwakarma
Music - Amit Singh
Lyrics - Subhash Bose

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।