Current Date: 25 Feb, 2026

मोहे रंग दो श्याम - Devesh Kundan & Rinky Vishwakarma


फागण आया हो 
आया फागण आया
रंग रंग के रंग यहाँ पर, 
खाटू वाले श्याम जहाँ पर 
बच न पाए इन रंगों से, 
फागुन में जो आये यहाँ पर 
नीला पीला हरा गुलाल, 
हर रंगों को यही मलाल 
सारा रंग फीका पड़ जाए, 
जिसपे श्याम का रंग चढ़ जाये
आया फागुन तो भींगी उमंगें, 
अब हम बोले मन ही मन में 
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

छोड़ छाड़ मैं घर के सारे, 
काम धाम हूँ आई 
अपनी चिंता फिकर भूलने, 
खाटू धाम हूँ आई 
आके देखा जो नज़ारा, 
लागे दिल को ये प्यारा 
यहाँ पिचकारियों से बरसे, 
खुशी का रंग सारा 
जो भी श्याम शरण में आये, 
मन उसका ये कहता ही चला जाये
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

फागुन में बाबा के मन्दिर प्रेमी जो भी आते
उनके बेरंग जीवन के रंगीन हर पल हो जाते 
पूरी सबकी होती मुरादें, 
बिगड़ा मुकद्दर है बनता 
दुखी यहाँ पे सुखी हो जाते, 
ऐसा जादू चलता 
जो भी श्याम शरण में आये, 
मन उसका ये कहता ही चला जाये
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में

रंग रंग के रंग यहाँ पर, 
खाटू वाले श्याम जहाँ पर 
बच न पाए इन रंगों से, 
फागुन में जो आये यहाँ पर 
नीला पीला हरा गुलाल, 
हर रंगों को यही मलाल 
सारा रंग फीका पड़ जाए, 
जिसपे श्याम का रंग चढ़ जाये
आया फागुन तो भींगी उमंगें, 
अब हम बोले मन ही मन में 
मोहे रंग दो, मोहे रंग दो श्याम, 
श्याम रंग में,
मोहे रंग दो श्याम, श्याम रंग में 

Credit Details :

Song - Mohe Rang Do Shyam
Singer - Devesh Kundan, Rinky Vishwakarma
Music - Amit Singh
Lyrics - Subhash Bose

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।