Current Date: 10 Jul, 2026
YouTube Video Thumbnail

2026 योगिनी एकादशी स्पेशल - Baba Bhar Diye Sab Bhandar - बाबा भर दिए सब भंडार - Naresh Saini


🎵बाबा भर दिए सब भंडार🎵

🙏 गायक - नरेश सैनी
🎼 संगीत - राज मलकानिया

विवरण:
सुनिए खाटू श्याम बाबा का एक बहुत ही सुंदर और भव्य भजन बाबा भर दिए सब भंडार जिसे अपनी मधुर आवाज में गाया है प्रसिद्ध गायक नरेश सैनी ने। इस भजन का अद्भुत संगीत राज मल्कनिया द्वारा तैयार किया गया है और इसके दिल छू लेने वाले शब्द अनिल शर्मा ने लिखे हैं। इस भजन के माध्यम से भक्त बाबा श्याम के असीम उपकारों और उनकी असीम कृपा का गुणगान कर रहा है कि कैसे बाबा ने उसके जीवन को खुशियों और धन धान्य से भर दिया है। आप भी इस सुंदर श्याम भजन को सुनिए और बाबा की भक्ति के आनंद में डूब जाइए।

गीत के बोल:
कोई कमी देने में नहीं की, 
भर दिए सब भंडार
कैसे भुला पाऊंगा बाबा, 
मैं तेरा ये उपकार

इतना खजाना तेरा सेवक,
बाबा कहाँ रखेगा
कितना देगा श्याम 
और मुझे कितना देगा

एक गाड़ी मांगी थी लेकिन 
तूने दे दी चार 
दो-दो कोठी बंगलों का मैं 
हो गया हूँ हकदार
तेरी दया से स्विस बैंक में 
भी अब खाता खुलेगा
कितना देगा श्याम 
और मुझे कितना देगा

मिट्टी को छूता हूँ वो भी 
बन जाती है सोना 
खुशियों की खुशबू से महके 
घर का कोना-कोना 
लगता है खुशियों का सिलसिला 
अब ये नहीं रुकेगा
कितना देगा श्याम 
और मुझे कितना देगा

तेरी कृपा से ही शर्मा के 
जीवन में हुई है मौज 
आनंद में रहता हूँ हर पल, 
ना चिंता ना शोक 
तेरी कृपा से सैनी के 
जीवन में हुई है मौज 
आनंद में रहता हूँ हर पल, 
ना चिंता ना शोक 
मेरा सितारा अंबर से भी 
ऊँचा अब चमकेगा 
कितना देगा श्याम 
और मुझे कितना देगा

इतना खजाना तेरा सेवक 
बाबा कहाँ रखेगा 
कितना देगा श्याम 
और मुझे कितना देगा 

Credit Details :

Song - Baba Bhar Diye Sab Bhandar
Singer - Naresh Saini
Music - Raj Malkania
Lyrics - Anil Sharma

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।