🎵मिल गई डूबी रकम🎵
🙏 गायक - राजू मेहरा
🎼 संगीत - दीपांकर साहा
विवरण:
प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन मिल गयी डूबी रकम के पूरे हिंदी लिरिक्स अब आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। इस सुंदर भजन को मशहूर गायक राजू मेहरा ने गाया है, जिसका बेहतरीन संगीत दीपंकर साहा ने तैयार किया है और इसके दिल छू लेने वाले बोल सुशील कुमार ने लिखे हैं। इस भजन के माध्यम से एक श्याम भक्त बाबा की असीम कृपा का गुणगान कर रहा है कि कैसे सांवरे का दीवाना बनने के बाद जीवन की सारी उलझनें खत्म हो गईं, व्यापार धुआंधार चलने लगा और घर में रुपये पैसे का भंडार भर गया। श्याम बाबा के इस अद्भुत भजन के लिरिक्स पढ़िए और भक्ति में लीन हो जाइए।
गीत के बोल:
मिल गयी डूबी रकम सारी उलझन खत्म
बिजनेस भी मेरा धुआंधार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया
जबसे हुआ मैं सांवरे का दीवाना
हाथों में आया खुशियों का खजाना
चमकी तकदीर है, दौलत जागीर है
सपना जो देखा साकार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया
बाबा ने मेरा परिवार संभाला
देता है हर दिन ये ही निवाला
बंदा मैं नाम का, सब कुछ है श्याम का
खुशियों से भरा परिवार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया
मुझको तो जीना नहीं दुनिया में आता
गाड़ी को मेरी सांवरा ही चलाता
मेरी औकात क्या, है मेरी बात क्या
फिर भी तो मेरा लखदातार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया
बाबा के हाथों में है ये जिंदगानी
जैसे चलाये अब ये शीश का दानी
मुझको स्वीकार है, कृपा अपार है
राजू का बेड़ा समझो पार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया
मिल गयी डूबी रकम सारी उलझन खत्म
बिजनेस भी मेरा धुआंधार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला,
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया।
Credit Details :
Song - Mil Gayi Doobi Rakam
Singer - Raju Mehra
Music - Dipankar Saha
Lyrics - Sushil Kumar
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










