Current Date: 16 May, 2026

मिल गयी डूबी रकम - Raju Mehra


मिल गयी डूबी रकम सारी उलझन खत्म
बिजनेस भी मेरा धुआंधार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया

जबसे हुआ मैं सांवरे का दीवाना
हाथों में आया खुशियों का खजाना
चमकी तकदीर है, दौलत जागीर है
सपना जो देखा साकार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया

बाबा ने मेरा परिवार संभाला
देता है हर दिन ये ही निवाला
बंदा मैं नाम का, सब कुछ है श्याम का
खुशियों से भरा परिवार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया

मुझको तो जीना नहीं दुनिया में आता
गाड़ी को मेरी सांवरा ही चलाता
मेरी औकात क्या, है मेरी बात क्या
फिर भी तो मेरा लखदातार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया

बाबा के हाथों में है ये जिंदगानी
जैसे चलाये अब ये शीश का दानी
मुझको स्वीकार है, कृपा अपार है
राजू का बेड़ा समझो पार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया

मिल गयी डूबी रकम सारी उलझन खत्म
बिजनेस भी मेरा धुआंधार हो गया
रुपये पैसे का भंडार हो गया
मेरा खाटू वाला, 
मेरा खाटू वाला जबसे मेरा यार हो गया।

Credit Details :

Song - Mil Gayi Doobi Rakam
Singer - Raju Mehra
Music - Dipankar Saha
Lyrics - Sushil Kumar

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।