बाबा खाटू श्याम,
बाबा खाटू श्याम
अकेली गई रिंगस में,
कोई नहीं था मेरे संग में
मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया
हो मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया...
सपने में आके निंदिया चुराके,
आना खाटू धाम कहके कहीं छुप जाए
बसे आन इन अंखियन में,
रहा चैन न इस मन में
नीले घोड़े वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया
हो मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया...
बाबा खाटू श्याम,
बाबा खाटू श्याम
तीन बाणधारी, सूरत तिहारी,
जी भरके मैंने श्याम जब से निहारी
अपनी सुध-बुध अपनी खोई,
ख़ुशी से ये आँखें रोयीं
मन को उजाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया
हो मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया...
भक्तों से बाबा रिश्ता निभाए,
कोई हार जाए तो ये जीत दिलाए
मन में उम्मीदें भरके,
बैठी श्याम कुंड सीढ़ी पे
मेरा रखवाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया
हो मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया...
अकेली गई रिंगस में,
कोई नहीं था मेरे संग में
मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया
हो मोर पंख वाला मिल गया,
हाय मोरवी का लाला मिल गया...
Credit Details :
Song - Neele Ghode Wala Mil Gaya
Singer - Rinky Vishwakarma
Music - Kailash Kumar Shrivastav
Lyrics - Subhash Bose
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










