Current Date: 01 May, 2026
YouTube Video Thumbnail

Banke Bihari Sarkar Ho Tum Mere 2.0 | बांके बिहारी सरकार | Banke Bihari Bhajan - Atul Bihari Das


🎵बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे🎵

🙏 गायक - अतुल बिहारी दास
🎼 संगीत - कैलाश कुमार श्रीवास्तव

विवरण:
प्रस्तुत है सुप्रसिद्ध कृष्ण भजन बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे के सम्पूर्ण लिरिक्स। अतुल बिहारी दास द्वारा रचित और स्वरबद्ध यह भजन श्री बांके बिहारी जी के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास को समर्पित है। इस भजन में बताया गया है कि कैसे बिहारी जी अपने भक्तों की डूबती नैया को सहारा देते हैं और हर मुसीबत में साथ निभाते हैं। कैलाश कुमार श्रीवास्तव के संगीत से सजा यह भजन भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। यदि आप कृष्ण भक्ति में लीन होकर इस भजन के बोल पढ़ना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। बिहारी जी को अपना यार और दिलदार मानने वाले भक्तों के लिए यह एक अनुपम भेंट है।

गीत के बोल:
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे 
सरकार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे 
हाँ यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे 
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे

जब जब आयी मुसीबत मुझपर तुमने दिया सहारा 
डूब चुकी थी नैया मेरी तुमने दिया किनारा 
डूब चुकी थी नैया मेरी तुमने दिया किनारा हाँ 
बांके बिहारी पालनहार हो तुम मेरे 
यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे हाँ 
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे

तुमसे जुडी है प्रीत ऐसी जनम जनम का नाता 
तेरे बिन बिहारी जी अब हमको कुछ नहीं भाता 
बांके बिहारी यार हो तुम मेरे 
यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे हाँ 
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे

तुम जीवन तुम प्राण मेरे तुम ही बंधू सखा हो 
तुम ही हो परमात्मा तुम ही मात पिता हो 
बांके बिहारी रिश्तेदार हो तुम मेरे 
यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे हाँ 
यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे 
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे

पागल के सरताज तुम्ही हो जीवन के आधार हो 
दास अतुल का पहला और आखिरी तुम ही प्यार हो 
बांके बिहारी परिवार हो तुम मेरे 
यार हो तुम मेरे दिलदार हो तुम मेरे हाँ 
बांके बिहारी सरकार हो तुम मेरे

Credit Details :

Song - Banke Bihari Sarkar Ho Tum Mere
Singer - Atul Bihari Das
Music - Kailash Kumar Shrivastav
Lyrics - Atul Bihari Das

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।