🎵तेरी मंद मंद मुस्कानिया पे🎵
🙏 गायक: खुशबू तिवारी
🎼 संगीत: कैलाश कुमार श्रीवास्तव
विवरण:
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे एक अत्यंत मधुर और भावपूर्ण श्रीकृष्ण भजन है जिसे खुशबू तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इस भजन में भगवान कृष्ण की मनमोहक मुस्कान सुंदर नयन घुंघराले बाल और मधुर चाल का भावपूर्ण वर्णन किया गया है। कैलाश कुमार श्रीवास्तव के संगीत से सजा यह भजन राधा कृष्ण के दिव्य प्रेम और भक्ति को दर्शाता है। यह भजन श्रोताओं के मन में भक्ति प्रेम और आनंद का भाव जागृत करता है।
गीत के बोल:
जय कृष्ण मनमोहन
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार सांवरे
कान्हा मोहना माधव
तेरे नयन अजब कजरारे
मटके है कारे कारे
तेरी तिरछी सी चितवनिया पे
बलिहार सांवरे
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे....
जय कृष्ण मनमोहन
तेरे बाल बड़े घुंगराले
जो बादल कारे कारे
तेरे कुण्डल की झलकनिया पे
बलिहार सांवरे
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे....
कान्हा मोहना माधव
तेरी चाल अजब मतवाली
लागे है प्यारी प्यारी
तेरी मधुर मधुर पैजनिया पे
बलिहार सांवरे
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे....
जय कृष्ण मनमोहन
मोहन संग में राधा प्यारी
करे सब ब्रिज की रखवारी
इन युगल चरण की छैया पे
बलिहार सांवरे
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे...
Credit Details :
Song :- Teri Mand Mand Muskaniya Pe
Singer :- Khushboo Tiwari
Music :- Kailash Kumar Shrivastav
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










