Current Date: 09 Jan, 2026
YouTube Video Thumbnail

Latest New Krishna Bhajan | Ye To Prem Ki Baat | ये तो प्रेम की बात | New Kirishna bhajan 2026 Song - Pawan Brijwasi


🎵ये तो प्रेम की बात🎵

🙏 गायक: पवन बृजवासी
🎼 संगीत: कैलाश कुमार श्रीवास्तव

विवरण:
ये तो प्रेम की बात है उधो एक अत्यंत भावपूर्ण श्रीकृष्ण भजन है जिसे पवन बृजवासी ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया है। इस भजन में प्रेम भक्ति और त्याग का गहरा संदेश छिपा है। भजन यह समझाता है कि सच्चा प्रेम आसान नहीं होता और इसमें पूर्ण समर्पण आवश्यक है। कैलाश कुमार श्रीवास्तव के संगीत से सजा यह भजन भक्तों के मन को छू लेता है और श्रीश्याम के चरणों में भक्ति का भाव जगा देता है।

गीत के बोल:
ये तो प्रेम की बात है उधो,
बंदगी तेरे बस की नहीं है,
यहाँ सर देके होते है सौदे,
आशिकी इतनी सस्ती नहीं है।।

प्रेम वालों ने कब वक्त पूछा,
उनकी पूजा में सुन ले ए उधो,
यहाँ दम दम में होती है पूजा,
सर झुकाने की फुर्सत नहीं है,
ये तो प्रेम की बात है उधों।।

जो असल में हैं मस्ती में डूबे,
उन्हें क्या परवाह ज़िन्दगी की,
जो उतरती है चढ़ती है मस्ती,
वो हकीकत में मस्ती नहीं है,
ये तो प्रेम की बात है उधो।।

जिसकी नजरो में है श्याम प्यारे,
वो तो रहते हैं जग से न्यारे,
जिसकी नज़रों में मोहन समाये,
वो नज़र फिर तरसती नहीं है,
ये तो प्रेम की बात है उधो।।

ये तो प्रेम की बात है उधों,
बंदगी तेरे बस की नहीं है,
यहाँ सर देके होते है सौदे,
आशिकी इतनी सस्ती नहीं है।।

Credit Details :

Song - Ye To Prem Ki Baat
Singer - Pawan Brijwasi
Music - Kailash Kumar Shrivastav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।