Current Date: 14 Dec, 2025

घनश्याम का बनकर देख ज़रा - Satya Prakash Adhikari


दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

इस नाम में कितनी शक्ति है, 
इस राह पे चलकर देख ज़रा
दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

दुनिया के चक्कर में पड़कर
कई जनम यूँ ही बरबाद किए
अब शरण में श्याम की आकर के 
तू नाम सुमिर कर देख ज़रा
दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

मुरली वाले में कितनी मस्ती है
ये पूछो इनके दीवानों से
इस प्रेम के प्याले को प्राणी, 
एक बार तो पीकर देख ज़रा
दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

जो भक्ति मार्ग पर चलते हैं
वो जग में अमर हो जाते हैं
ये प्यार सच्चा श्याम का, 
तू निंद से जाग कर देख ज़रा
दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

इस नाम में कितनी शक्ति है, 
इस राह पे चलकर देख ज़रा
दुनिया का बनकर देख लिया, 
घनश्याम का बनकर देख ज़रा

Credit Details :

Song - Ghanshyam Ka Bankar Dekh Zara
Singer - Satya Prakash Adhikari
Music - Kailash Kumar Shrivastav

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।