Current Date: 16 Oct, 2026
YouTube Video Thumbnail

Abdul Kalam Birthday Song | Great Abdul Kalam | Missile Man of India | APJ Abdul Kalam Song 2026 - Kumar Sanjay


🎵ग्रेट अब्दुल कलाम🎵

🙏 गायक - कुमार संजय
🎼 संगीत - बलजीत सिंह चहल

विवरण:
पेश है देश के महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को समर्पित एक खूबसूरत देशभक्ति गीत ग्रेट अब्दुल कलाम। इस भजन को अपनी आवाज़ से सजाया है गायक कुमार संजय ने और इसके शानदार बोल लिखे हैं सुभाष बोस ने, जबकि संगीत बलजीत सिंह चहल का है। यह गीत कलाम साहब के महान विचारों, परमाणु परीक्षण और भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान की गाथा को बयां करता है।

गीत के बोल:
राष्ट्रपति  ए पी जे कलाम 
गर्व करे तुमपे हिंदुस्तान

जिसने अग्नि पृथ्वी को, 
अंबर  पे  पहुंचाया 
ग्रेट अब्दुल कलाम अब्दुल कलाम  
करे है जिसे जग ये सलाम 
ग्रेट अब्दुल कलाम
करे है जिसे जग ये सलाम

कहते सदा सपने वो नहीं है,
सोते सोते हम जो देखे 
असली सपने वो होते हैं, 
जो हमे सोने नहीं  देते 
परमाणु कर परीक्षण दुनियाँ को चौंकाया  
ग्रेट अब्दुल कलाम ...

वैज्ञानिक  और राष्ट्रपति बन, 
छाप छोड़ी हर जन मन  मे  
जुटे रहे वो अंतिम दिन तक, 
अपनी मेहनत और लगन मे
हिम्मत से मुश्किलों मे सबको चलना है सिखाया 
ग्रेट अब्दुल कलाम ...

छोटे पड़ गए इनके आगे 
पद्म भूषण पद्म विभूषण
सबसे ऊँचा मान देश का, 
दिया गया इन्हे भारत रत्न 
गौरव के आसमा पे, 
जो तिरंगा लहराया 
ग्रेट अब्दुल कलाम अब्दुल कलाम, 
करे है जिसे जग ये सलाम

Credit Details :

Song - Great Abdul Kalam
Singer - Kumar Sanjay
Music - Baljeet Singh Chahal
Lyrics - Subhash Bose

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।