🎵मन चल रे वृंदावन धाम🎵
🙏 गायक: चित्र विचित्र जी
🎼 संगीत: बिजेंद्र सिंह चौहान
विवरण:
भजन मन चल रे वृंदावन धाम जिसे चितर विचित्र जी ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से प्रस्तुत किया है वृंदावन धाम की अलौकिक शांति बांके बिहारी की मोहक झांकी यमुना जी के तट की शीतल धारा और राधे श्याम की दिव्य लीला का सुंदर वर्णन इस रचना में मिलता है बिजेंद्र सिंह चौहान के संगीत और चितर विचित्र जी के सहज शब्द भक्ति की अनुभूति को और गहरा बनाते हैं यह भजन सुनकर मन स्वतः ही राधे राधे का जप करने लगता है
गीत के बोल:
मन चल रे वृन्दावन धाम,
राधे राधे गाएंगे,
ओ राधे राधे गाएंगे,
राधे राधे गाएंगे,
तेरा कोड़ी लगे न च दाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
वृन्दावन में बाँके बिहारी,
ओढ़ के बैठ्यो कांवलिया काली,
तुझे वही पे मिले विश्राम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
वृन्दावन में यमुना किनारा,
निर्मल शीतल बहती है धारा,
तुझे मिल जाये श्यामा श्याम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
श्री निधिवन की शोभा है न्यारी,
हरिदास जु के बांके बिहारी,
तेरे बन जाये बिगड़े काम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
पागल का पागलपन देखो,
प्रभु की खातिर तन मन देखो,
देखो बरसानो और नंदगाँव,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
मन चल रे वृन्दावन धाम,
राधे राधे गाएंगे,
ओ राधे राधे गाएंगे,
राधे राधे गाएंगे,
तेरा कोड़ी लगे न च दाम,
राधे राधे गाएंगे ॥
Credit Details :
Song - Man Chal Re Vrindavan Dham
Singer - Chitra Vichitra Ji
Music - Bijendara Singh Chauhan
Lyrics - Chitra Vichitra Ji
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










