तेरी मुस्कनिया पे
तेरी मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी ||
तेरे बाल बड़े घुंघराले
बादल जो कारे कारे
तेरे पांव की पैजनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरी चाल अजब मतवाली
लगती है प्यारी प्यारी
तेरे पायल की झंकार पे
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरे संग में सिया सुकुमारी
लगती है प्यारी प्यारी
इस युगल जोड़ी पर जाऊं मैं
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरे नैन बड़े कजरारे
लगते हैं प्यारे प्यारे
तेरी मधुर मधुर मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
तेरी मुस्कनिया पे
तेरी मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी
बलिहार राघव जी
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार राघव जी ||
Credit Details :
Song - Teri Mand Mand Muskaniya-Unplugged
Singer - Rinky Vishwakarma
Music - Suraj Vishwakarma
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










