Current Date: 02 Feb, 2026
YouTube Video Thumbnail

Ram Ko Dekh Kar Shri Janak Nandini - Lo-fi Version - Ram Ji Bhajan - Surabhi Tiwari


🎵राम को देख कर श्री जनक नंदिनी - लो फाई🎵

🙏 गायक: सुरभि तिवारी
🎼 संगीत: सूरज विश्वकर्मा

विवरण:
राम को देख कर श्री जनक नंदिनी एक भावपूर्ण राम भजन है जिसे सुरभि तिवारी ने अपनी मधुर और भक्तिमय आवाज में गाया है। इस भजन का संगीत सूरज विश्वकर्मा ने दिया है। भजन में भगवान राम और माता सीता के प्रथम दर्शन का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया गया है। जनकपुर की वाटिका में सिया और राम की नेत्रों की मौन भाषा, सखियों की जिज्ञासा और शिव धनुष को लेकर भावनाएं भक्त के हृदय को स्पर्श करती हैं। यह भजन राम भक्ति और प्रेम रस से परिपूर्ण है।

गीत के बोल:
राम को देख कर श्री जनक नंदिनी,
बाग में जा खड़ी की खड़ी रह गयी,
राम देखे सिया माँ सिया राम को,
चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी
राम को देख कर.....

थे जनकपुर गये देखने के लिए,
सारी सखियाँ झरोकान से झाँकन लगी,
देखते ही नजर मिल गयी दोनों की,
जो जहाँ थी खड़ी की खड़ी रह गयी
राम को देख कर श्री जनक नंदिनी,
बाग में जा खड़ी की खड़ी रह गयी..

बोली है एक सखी राम को देखकर,
रच दिए है विधाता ने जोड़ी सुघर,
पर धनुष कैसे तोड़ेंगे वारे कुंवर,
सब में शंका बनी की बनी रह गयी
राम को देख कर श्री जनक नंदिनी,
बाग में जा खड़ी की खड़ी रह गयी..

सारी सखियाँ लगी करने यह प्रार्थना,
शिव-धनुष को हे शिवजी, सरल कीजिए।
प्रेम सखियों का पढ़कर हुई व्याकुल सिया,
भाव-विह्वल पड़ी की पड़ी रह गई।
राम को देख कर श्री जनक नंदिनी,
बाग में जा खड़ी की खड़ी रह गयी..

Credit Details :

Song - Ram Ko Dekh Kar Shri Janak Nandini-Lofi
Singer - Surabhi Tiwari
Music - Suraj Vishwakarma

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।