Current Date: 04 Aug, 2026
YouTube Video Thumbnail

महाकाल का कलावा - Mahakaal Ka Kalawa - Mahakaal Bhajan - Sawan Shiv Bhajan 2026 - Kishan Bhagat


🎵महाकाल का कलावा🎵

🙏 गायक - किशन भगत
🎼 संगीत - शिव चोपड़ा

विवरण:
महाकाल का कलावा नया सुंदर भजन प्रस्तुत है जिसे अपनी मधुर आवाज़ में किशन भगत ने गाया है। संगीत शिवा चोपड़ा का है और इसके प्यारे बोल रवि चोपड़ा ने लिखे हैं। इस लेख में आपको महाकाल का कलावा भजन के संपूर्ण बोल देवनागरी लिपि में पढ़ने को मिलेंगे। इस भजन को पढ़कर आपको उज्जैन के महाकाल बाबा की महिमा और उनके रक्षा कवच रूपी कलावे की शक्ति का अनुभव होगा। महाकाल के भक्तों के लिए यह एक बेहद प्यारा और ऊर्जा से भर देने वाला भजन है।

गीत के बोल:
इस कलावे में है शक्ति कमाल की
दिखे इसमें झलक महाकाल की

बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा 
आता है हर महीने 
उज्जैन से बुलावा 
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

शब्दों में इस कलावे की 
तारीफ होगी कैसे 
रक्षा कवच है ये मेरा
लगता है मुझको ऐसे
जबसे बंधा ये बंधन 
महसूस हो रहा है 
महाकाल चल रहे है 
मेरे साथ साथ जैसे 
चलता नहीं है मुझपे 
अब कोई छल छलावा
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

महाकाल ने बुलाया 
उज्जैन जब मैं आया 
जब देखी भस्म आरती 
भस्मी तिलक लगाया 
ये कलावा मैंने प्रेम से 
जब हाथ पे बंधाया 
उस पल ही मुझको मिल गयी 
कृपा की ठंडी छाया
मंजूर हो गया मेरी
चिंताओं का चढ़ावा 
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

डर काल का रहता नहीं 
इसे बांधते ही मन में 
महाकाल बंधे रहते है 
इस डोर के वचन में 
जिसकी कलाई पे है 
महाकाल की ये शक्ति 
ना पड़े दुखो का साया 
उस भक्त के जीवन में
मृत्यु अकाल ना हो 
है किशन भगत का दावा
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

Credit Details :

Song - Mahakaal Ka Kalawa
Singer - Kishan Bhagat
Music & Composer - Shiva Chopra
Lyrics - Ravi Chopra

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।