🎵महाकाल की गुलामी🎵
🙏 गायक - किशन भगत
🎼 संगीत - सूरज विश्वकर्मा
विवरण:
महाकाल की गुलामी एक भावपूर्ण शिव भजन है जिसे किशन भगत ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस भजन में महाकाल की कृपा भक्ति और उज्जैन के महाकाल की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है। संगीत सूरज विश्वकर्मा द्वारा दिया गया है जो भजन को और भी प्रभावशाली बनाता है। यह भजन उन सभी भक्तों के लिए है जो भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहना चाहते हैं और महाकाल की शरण में जीवन को सफल बनाना चाहते हैं।
गीत के बोल:
उनकी ही कृपा से एकदम,
मस्त जिंदगी है,
और गुजरा हूँ जिधर से मुझे,
इज्जत ही मिली है,
महाकाल की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
भोले की भक्ति का,
एक ही है कायदा,
इसमें तो मिले बस,
फायदा ही फायदा,
मैंने भी तो की है भक्ति,
तेरे नाम की,
बिगड़ी बना दी तूने,
मेरे नाम की,
महाँकाल की गुलामी
मेरे काम आ रही है।।
महाकाल मेरे महाकाल मेरे,
महाकाल मेरे महाकाल,
मेरा मतलब है अलग,
मेरी मंजिल है अलग,
मै हूँ तेरा ही दीवाना,
दीवाना दीवाना,
मुझे छेड़े ना जमाना,
मैं हूँ भोले का दीवाना,
महाकाल मेरे महाकाल मेरे,
महाकाल मेरे महाकाल।।
मेरे फूलों की दुकान,
मेरा बन गया मकान,
तेरी ही कृपा मुझे,
मिला ये मुकाम,
मेरे उज्जैन के महाकाल,
मेरे उज्जैन के महाकाल।।
भोले कि सवारी आई,
शिवजी की सवारी,
आई उज्जैन नगरीया,
शिवजी की सवारी।।
सारे मिल नाचो गाओ धूम मचाओ,
हर हर महादेव नारा लगाओ,
देखो सोने कि मुरतिया,
शिवजी की सवारी,
देखो मोहनी मुरतिया,
शिवजी की सवारी,
भोले कि सवारी आई,
शिवजी की सवारी,
आई उज्जैन नगरीया,
शिवजी की सवारी।।
उनकी ही कृपा से एकदम,
मस्त जिंदगी है,
और गुजरा हूँ जिधर से मुझे,
इज्जत ही मिली है,
महाकाल की गुलामी,
मेरे काम आ रही है।।
Credit Details :
Song - Mahakal Ki Gulami
Singer - Kishan Bhagat
Music - Suraj Vishwakarma
Lyrics - Kishan Bhagat
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।










