Current Date: 04 Aug, 2026

महाकाल का कलावा - Kishan Bhagat


इस कलावे में है शक्ति कमाल की
दिखे इसमें झलक महाकाल की

बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा 
आता है हर महीने 
उज्जैन से बुलावा 
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

शब्दों में इस कलावे की 
तारीफ होगी कैसे 
रक्षा कवच है ये मेरा
लगता है मुझको ऐसे
जबसे बंधा ये बंधन 
महसूस हो रहा है 
महाकाल चल रहे है 
मेरे साथ साथ जैसे 
चलता नहीं है मुझपे 
अब कोई छल छलावा
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

महाकाल ने बुलाया 
उज्जैन जब मैं आया 
जब देखी भस्म आरती 
भस्मी तिलक लगाया 
ये कलावा मैंने प्रेम से 
जब हाथ पे बंधाया 
उस पल ही मुझको मिल गयी 
कृपा की ठंडी छाया
मंजूर हो गया मेरी
चिंताओं का चढ़ावा 
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा...

डर काल का रहता नहीं 
इसे बांधते ही मन में 
महाकाल बंधे रहते है 
इस डोर के वचन में 
जिसकी कलाई पे है 
महाकाल की ये शक्ति 
ना पड़े दुखो का साया 
उस भक्त के जीवन में
मृत्यु अकाल ना हो 
है किशन भगत का दावा
बांधा है जबसे मैंने 
महाकाल का कलावा
मेरे महाकाल का कलावा…

Credit Details :

Song - Mahakaal Ka Kalawa
Singer - Kishan Bhagat
Music & Composer - Shiva Chopra
Lyrics - Ravi Chopra

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।