Current Date: 30 Apr, 2025
YouTube Video Thumbnail

सोमवार सुबह शिव भोलेनाथ की कृपा बरसाता भजन - शिव भोले की कृपा से सब काम हो रहा है - Shiv Bhajan

- Rakesh Kala


🎵शिव भोले की कृपा से🎵

🙏 गायक: राकेश काला
🎼 संगीत: एम.एस.रावत

विवरण:
शिव भोले की किरपा से एक शानदार शिव भजन है, जिसे राकेश कला ने गाया है। इस भजन में शिवजी की अनंत महिमा और कृपा का वर्णन किया गया है। शिव भोले की कृपा से दुनिया चल रही है और भक्तों की किस्मत पल में बदल जाती है। इस भजन में गंगा के अवतरण, रावण को वरदान, और शिवजी की विभिन्न लीलाओं का वर्णन है। यह भजन हर शिव भक्त को आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करता है। जरूर सुनें और अपने जीवन में शिव की कृपा अनुभव करें।

गीत के बोल:
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,
भगतो की सोइ किस्मत पल में बदल रही है,
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,

हुआ जब समुन्दर मंथन निकला था विष हला हल,
पे गये थे विष को सारे तुम नील कंठ बन कर,
भोले की देख लीला हैरानी हो रही है,
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,

आकश से जो निकली गंगा की तेज धारा,
किया था जटा में धारण पृथ्वी  को था उभारा,
पीछे तो भागी रथ के माँ गंगा चल रही है,
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,

असुरो को वर है देते कहलाते हो भंडारी,
बस्मा सुर जल्नधर वरदान पाए भंडारी,
रावण ने पाई लंका किस्मत बदल रही है,
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,

धन धान सब को बांटे खुद हाल है फकीरी,
दिया सोना चांदी सब को मृग शाल खुद लपेटी,
तेरी दया से दुनिया भण्डार भर रही है,
शिव भोले की किरपा से दुनिया ये चल रही है,

Credit Details :

Song: Shiv Bhole Ki Kripa Se
Singer: Rakesh Kala
Lyrics: Rakesh Chandan
Music: M.S.Rawat

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।