Current Date: 30 Apr, 2025
YouTube Video Thumbnail

Tera Damroo Baje Parwat Pe - तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

- Ramavtar Sharma


🎵तेरा डमरू बाजे पर्वत पे🎵

🙏 गायक: रामअवतार शर्मा
🎼 गीत: कमल सिंह पुट्ठी

विवरण:
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे एक मधुर शिव भजन है जिसे रामअवतार शर्मा ने अपनी भक्तिपूर्ण आवाज़ से सजाया है। यह भजन भगवान शिव की महिमा, उनके नीलकंठ रूप, औघड़दानी स्वरूप और भोलेनाथ की कृपा को समर्पित है। इस भजन को सुनकर श्रद्धा और भक्ति की अनुभूति होती है। भोलेबाबा के डमरू की गूंज और पर्वतों की गहराई तक जाती यह ध्वनि मन को शांति देती है। शिवभक्तों के लिए यह भजन अत्यंत प्रिय है।

गीत के बोल:
शिव शंकर भोले नाथ
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे
शिव शंकर भोले नाथ
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरा नील कंठ पे धाम बना
जित सबका बिगड़ा काम बना
सारे जग की रखले बात
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरा सब से रूप निराला से
तू तो जोगी बड़ा मतवाला से
तेरा पूजन हो दिन रात
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरे जैसा ओह्गड़दानी ना
तेरे जैसा कोई वरदानी न
मेरे भोले पिता और मात
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

Credit Details :

Song: Tera Damroo Baje Parvat Pe
Singer: Ramavtar Sharma
Lyrics: Kamal Singh Putthi

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।