Bholenath Hai Vo Mere Bholenath Hai Lyrics. भोलेनाथ है वो मेरे भोलेनाथ हैं लिरिक्स |
हर इक डगर पे हरपल,
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे,
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो,
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥
नीलकंठ महादेव विष को पिये हैं,
असुरों देवों को वर एक सा दिए हैं,
फर्क न किये,
हर कष्ट हर लिए,
जिनके आगे प्राणी सब,
जोड़े हाथ है,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥
हाथ में त्रिशूल है बाघम्बर कमर में,
दूजे हाथ डमरू है बाजे नाद स्वर में,
नन्दी पे सवार,
हैं भोले त्रिपुरार,
जटा में हैं गंगा और,
चन्द्र माथ है,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥
जल जो चढ़ाए उसे यम से उबारे,
बेल के चढाने से भरते भंडारे,
दूध अक्षत के संग,
धतूरा और भँग,
वैभव सुख धन की करते,
बरसात हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥
हर इक डगर पे हरपल,
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे,
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो,
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥
Bholenath Hai Vo Mere Bholenath Hai Lyrics. भोलेनाथ है वो मेरे भोलेनाथ हैं लिरिक्स |
Singer - Sonu Gupta
और भी देखे :-
- नज़र तेरी मुझ पर हो जाये
- मेरा भोला है भंडारी लिरिक्स (Mera Bhola Hai Bhandari Lyrics)
- शिव चालीसा
- मेरे बाबा मेरे महाकाल लिरिक्स (Mere Baba Mere Mahakal)
- भोला भंडारी आया मोहन तेरी गली में (Bhola Bhandari Aaya Mohan Teri Gali Main)
- मन नमः शिवाय गाये (Man Nam Sivay Gaye)
- सोमवार व्रत कथा
- सज रहे भोले बाबा (Saj Rahe Bhole Baba)
- अजब है तेरी माया (Ajab Hai Teri Maya)
- पार्वती बोली शंकर से (Parvati Boli Shankar Se)
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।