Current Date: 25 Apr, 2024
Sabke Ram APP

चक्र सुदर्शन लीला धारी - Traditional


M:-        हो चक्र सुदर्शन लीला धारी
सारा जगत है शरण तुम्हारी 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो जेल में जन्मे गोकुल आये 
माँ यसोदा के लाल कहाये 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो धन्य हो गई गोकुल नगरी 
धन्य हुयी हर माखन गगरी 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो बाल समय की लीला न्यारी 
नटखट चंचल छवि तुम्हारी 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो वृन्दावन में धेनु चरइया 
छाछ पे नाचे ताता थैया 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम
 
M:-        हो ऊँगली पे गिरिराज उठाया 
इंद्र देव का मान घटाया 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो मथुरा जाए कंश को मारा 
कुब्जा नारी को तुमने तारा 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो फिर मथुरा से जेल में आये 
माता पिता को मुक्त कराये 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो फागुन मास में रंग रंगीली 
राधा के संग होली खेली 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो परम सखा अरु मित्र तुम्हारे 
नाम सुदामा जिन्ह तुम तारे 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो छप्पन भोग को तुम ठुकरा के
साग विदुर घर खाये जा के
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

M:-        हो महाभारत के सेना नायक 
तुम अर्जुन के बने सहायक 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 
M:-        हो श्री विष्णु  के तुम अवतारी 
मै सुखदेव हूँ शरण में तुम्हारी 
कोरस :-    श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधे श्याम अति मन भावन पावन नाम 

Singer - Traditional