Chandan Hai Is Desh Ki Mati Lyrics (चंदन है इस देश की माटी: भजन)
चंदन है इस देश की माटी,
तपोभूमि हर ग्राम है ।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है ॥
हर शरीर मंदिर सा पावन,
हर मानव उपकारी है ।
जहॉं सिंह बन गये खिलौने,
गाय जहॉं मॉं प्यारी है ।
जहॉं सवेरा शंख बजाता,
लोरी गाती शाम है ॥
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है ॥
जहॉं कर्म से भाग्य बदलता,
श्रम निष्ठा कल्याणी है ।
त्याग और तप की गाथाऍं,
गाती कवि की वाणी है ।
ज्ञान जहॉं का गंगाजल सा,
निर्मल है अविराम है ॥
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है ॥
जिस के सैनिक समरभूमि मे,
गाया करते गीता है ।
जहॉं खेत मे हल के नीचे,
खेला करती सीता है ।
जीवन का आदर्श जहॉं पर,
परमेश्वर का धाम है ॥
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है ॥
चंदन है इस देश की माटी,
तपोभूमि हर ग्राम है ।
हर बाला देवी की प्रतिमा,
बच्चा बच्चा राम है ॥
Chandan Hai Is Desh Ki Mati Lyrics (चंदन है इस देश की माटी: भजन)
Chandan Hai Is Desh Ki Mati,
Tapobhoomi Har Gram Hai ।
Har Bala Devi Ki Pratima,
Bachcha Bachcha Ram Hai ॥
Har Sharir Mandir Sa Pavan,
Har Manav Upkari Hai ।
Jahan Sinh Ban Gaye Khilaune,
Gay Jahon Mon Pyari Hai ।
Jahon Savera Shankh Bajata,
Lori Gati Sham Hai ॥
Har Bala Devi Ki Pratima,
Bachcha Bachcha Ram Hai ॥
Jahan Karm Se Bhagya Badalta,
Shram Nishtha Kalyani Hai ।
Tyag Aur Tap Ki Gathaain,
Gati Kavi Ki Vani Hai ।
Gyan Jahon Ka Gangajal Sa,
Nirmal Hai Aviram Hai ॥
Har Bala Devi Ki Pratima,
Bachcha Bachcha Ram Hai ॥
Jis Ke Sainik Samarbhumi Me,
Gaya Karte Gita Hai ।
Jahon Khet Me Hal Ke Niche,
Khela Karti Sita Hai ।
Jeevan Ka Adarsh Jahon Par,
Parmeshwar Ka Dham Hai ॥
Har Bala Devi Ki Pratima,
Bachcha Bachcha Ram Hai ॥
Chandan Hai Is Desh Ki Mati,
Tapobhoomi Har Gram Hai .
Har Bala Devi Ki Pratima,
Bachcha Bachcha Ram Hai ॥
Singer - Prembhushanji Maharaj
और भी देखे :-
- पकड़ लो बाँह रघुराई लिरिक्स (Pakad Lo Bah Raghurai Lyrics)
- मेरी नैया में लक्ष्मण राम
- प्रभु श्री राम हमें प्राणों से प्यारे हैं लिरिक्स (Prabhu Shri Ram Hume Prano Se Pyare Hai Lyrics)
- दाता एक राम
- अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे (Agar Nath Dekhoge Avgun Hamare)
- यहीं तो भजन हैं लिरिक्स (Yahi To Bhajan Hai Lyrics)
- मेरे रामजी भगवान जी लिरिक्स (Mere Ramji Mere Bhagwanji Lyrics)
- हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता (Hamare Sath Shri Raghunath To Kis Baat Ki Chinta)
- जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है (Jara Der Thehro Ram Tamanna Yahi Hai )
- मंगल भवन अमंगल हारी लिरिक्स (Mangal Bhavan Amangal Hari Lyrics)
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।