Current Date: 27 Jul, 2024

दादी चरण - चंद्रकांत तिवारी


दादी चरण है ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण,
महिमा अपरम्पार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।

तर्ज – राधे राधे बोल श्याम।

माँ के लाड़लो सुनो पते की बात,
जिसके सिर पे रखदे ये दादी हाथ,
सातों सुख उस घर में आ जाए,
जब दादी जी किरपा बरसाए,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।

जिनके चरण से बहती सुखधारा,
जिनके चरण को पूजे जग सारा,
उन्ही चरण को अब हम पूजेंगे,
चरण रूप में दर्शन नित होंगे,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।

चरण शरण में रहना चाहूँ माँ,
चरण को छूकर तरना चाहूँ माँ,
तेरे चरण में मैया चरणों धाम,
चरण कमल रज चन्दन रोली समान,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।

दादी चरण है ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण,
महिमा अपरम्पार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।