Current Date: 17 May, 2024
Sabke Ram APP

दिल की हर धड़कन यह बोले - Anjana Arya


॥ दिल की हर धड़कन यह बोले॥ 

कोरस:- मां मेरी मां जय जय लक्ष्मी मां
F:- दिल की हर धड़कन यह बोले भगवती लक्ष्मी नमः -3
कोरस:- दिल की हर धड़कन यह बोले भगवती लक्ष्मी नमः
F:- जिंदगी में रस यह घोले भगवती लक्ष्मी नमः -2
कोरस:- जिंदगी में रस यह घोले भगवती लक्ष्मी नमः

F:- हरि के संग इन्हें जिसने पूजा वो मगन हर पल रहे -2
मस्ती में वो अपनी डोले भगवती लक्ष्मी नमः -2
कोरस:- मस्ती में वो अपनी डोले भगवती लक्ष्मी नमः

कोरस:- मां मेरी मां जय जय लक्ष्मी मां
F:- वैभव यश कीर्ति को बांटे धन की वर्षा यह करें -2
द्वार किस्मत का यह खोलें भगवती लक्ष्मी नमः -2
कोरस:- द्वार किस्मत का यह खोलें भगवती लक्ष्मी नमः

F:- होती है जिस पर मैहर मां लक्ष्मी की कुंदन सुनो -2
मुस्कुराता होले होले भगवती लक्ष्मी नमः
कोरस:- मुस्कुराता होले होले भगवती लक्ष्मी नमः -2
F:- दिल की हर धड़कन यह बोले भगवती लक्ष्मी नमः -3
कोरस:- दिल की हर धड़कन यह बोले भगवती लक्ष्मी नमः
F:- जिंदगी में रस यह घोले भगवती लक्ष्मी नमः -2
कोरस:- जिंदगी में रस यह घोले भगवती लक्ष्मी नमः

Singer - Anjana Arya