Current Date: 29 Apr, 2024
Sabke Ram APP

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Kab Se Suru Ho Rahi Hai Sharadiya Navratri, Janiye Kalash Sthapana Ka Subh Muhurat) - The Lekh


कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त:

Durga Puja 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस दिन कलश स्थापना या घटस्थापना के साथ नवदुर्गा की पूजा और नवरात्रि व्रत प्रारंभ होते हैं. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. सामान्यतया नवरात्रि 9 या 10 दिन की होती है. अधिकतर लोग नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी को व्रत रखते हैं, वहीं 9 दिन के भी व्रत रखे जाते हैं. शारदीय नवरात्रि की दशमी ति​थि को विजयादशी मनाई जाती है, उस दिन दशहरा भी मनाते हैं. इस नवरात्रि के समय पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते हैं.
 
शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त:
इस साल आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट से हो रहा है और समाप्ति 15 अक्टूबर को होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।
 
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त:
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना के लिए आपको 46 मिनट का समय प्राप्त होगा।
 
शारदीय नवरात्रि 2023 दुर्गा अष्टमी और महानवमी:
इस साल शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर को है. उस दिन महागौरी की पूजा करके कन्या पूजन और हवन करते हैं. महानवमी 23 अक्टूबर सोमवार को है.
 
विजयादशमी 2023 दशहरा :
विजयादशमी का उत्सव 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. उस दिन नवरात्रि का पारण के साथ समापन होगा. 24 अक्टूबर को ही दशहरा मनाया जाएगा. देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा.
 
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-
 
15 अक्टूबर 2023: मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023:  मां ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर,2023: मां चन्द्रघण्टा पूजा
18 अक्टूबर,2023: मां कूष्माण्डा पूजा
19 अक्टूबर,2023: मां स्कन्दमाता पूजा
20 अक्टूबर,2023: मां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर,2023: मां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर,2023:  मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर,2023: मां महागौरी की पूजा
24 अक्टूबर,2023: विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन

Singer - The Lekh

और भी देखे :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।