Current Date: 22 May, 2024
Sabke Ram APP

फागुण आयो श्याम जी - Mukesh Sharma


अरे फागुण आयो श्याम जी थोड़ा सा रंग लगवालो 
हम है तेरे प्रेमी बाबा हमको भी रंग डारो डारो डारो 
अरे फागुण आयो श्याम जी थोड़ा सा रंग लगवालो 
अरे लाये है निशान चढाने हम तो तेरे द्वारे 
तुम हो आपने प्यारे बाबा हारे के सहारे 
तेरे दीवाने हम मस्ताने ओ खाटू वाले 
तेरे दीवाने हम मस्ताने  चरणों से लगालो
अरे फागुण आयो श्याम जी थोड़ा सा रंग लगवालो 
अरे तुम भी खेलो हम भी खेले  दिखादो बाबा जलवा 
अरे तेरे बिन तो सुना सुना लागे है ये भगवा 
सेवा तेरी करने आये सेवा श्याम करा लो 
अरे फागुण आयो श्याम जी थोड़ा सा रंग लगवालो 
मुकेश शर्मा तेरा दीवाना भाव के रंग ले आया 
अरे राज मैहर है तेरा पागल बस तुझको ही चाहा 
दे दो दर्शन मन हो परसन अपना हमे बना लो 
अरे फागुण आयो श्याम जी थोड़ा सा रंग लगवालो 
 

Singer - Mukesh Sharma