Current Date: 02 Apr, 2023
Khatu Shyam APP

घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो - Vipin Sachdeva

दुर्गा, हिंदू धर्म में, देवी का एक प्रमुख रूप है, जिसे देवी और शक्ति के रूप में भी जाना जाता है। किंवदंती के अनुसार, दुर्गा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव और छोटे देवताओं द्वारा भैंस राक्षस महिषासुर के वध के लिए बनाया गया था, जो अन्यथा उसे दूर करने के लिए शक्तिहीन थे।


कोरस :-     जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ 
    जय जय माँ जय जय माँ 
M:-    घर ऐसा देना माँ घर ऐसा देना माँ 
    जो तेरे मंदिर जैसा हो 
कोरस :-     घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
M:-    घर ऐसा देना माँ घर ऐसा देना माँ 
    जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    जैसा है भवन तेरा जैसा है भवन तेरा 
    मेरा आंगन पावन वैसा हो 
कोरस :-     घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 

M:-    जब तक जीवन ज्योत जले माँ तेरी ज्योत जलाऊ में 
कोरस :-     तेरी ज्योत जलाऊ में 
M:-    हर एक सांस में माता रानी तेरा शुकर मनाऊ में 
कोरस :-    तेरा शुकर मनाऊ में 
M:-    जब तक जीवन ज्योत जले माँ तेरी ज्योत जलाऊ में 
    हर एक सांस में माता रानी तेरा शुकर मनाऊ में 
    ये नियम निभाओ में ये नियम निभाओ में 
    माँ समय भले ही केसा हो 
कोरस :-     घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 

M:-    हर एक साधु संत को मैया घर मेरे सम्मान मिले 
कोरस :-     घर मेरे सम्मान मिले 
M:-    करू फकीरो की सेवा में बस इतना धन धान्य मिले 
कोरस :-     बस इतना धन धान्य मिले 
M:-    हर एक साधु संत को मैया घर मेरे सम्मान मिले 
    करू फकीरो की सेवा में बस इतना धन धान्य मिले 
    अरदास मेरी जैसी अरदास मेरी जैसी 
    माँ सब कुछ वैसा वैसा हो 
कोरस :-     घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ 
    जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ जय जय माँ 

M:-    रहे तेरे चरणों में दाती ये परिवार हमारा 
कोरस :-     ये परिवार हमारा 
M:-    रोज सुबह उठते ही बोले हम तेरा जयकारा
कोरस :-     हम तेरा जयकारा
M:-    रहे तेरे चरणों में दाती ये परिवार हमारा 
    रोज सुबह उठते ही बोले हम तेरा जयकारा
    हर साल तेरे दर से हर साल तेरे दर से 
    माँ दर्शन का संदेशा हो 
कोरस :-     घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
    घर ऐसा देना माँ जो तेरे मंदिर जैसा हो 
M:-    ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ .......................

Singer - Vipin Sachdeva

Leave a Reply