Current Date: 05 May, 2024
Sabke Ram APP

होली खेल रही खाटू - Suman Agrahari


रंग बिरंगी होरी देखो बरसे अबीर गुलाल 
ऐसो सजा सावरा देखो लागे बड़ा कमाल 
होरी खेल रही खाटू नगरिया अंग रंग बरस रहा 
अंग रंग बरस रहा  अंग रंग बरस रहा 
होरी खेल रही खाटू नगरिया अंग रंग बरस रहा 

श्याम नाम की धूम सावरिया मुस्काये 
कोई अपने गीत सुनाये कमर कोई लचकाये 
बस लगे नहीं किसी की नजरिया अंग रंग बरस रहा 
अंग रंग बरस रहा  अंग रंग बरस रहा 
होरी खेल रही खाटू नगरिया अंग रंग बरस रहा 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने को आये श्याम दीवाने 
खेलत होरी एक हो गये अब तक थे अनजाने 
मैं तो नाचू बजा के पायलिया अंग रंग बरस रहा 
अंग रंग बरस रहा  अंग रंग बरस रहा 
होरी खेल रही खाटू नगरिया अंग रंग बरस रहा
 

Singer - Suman Agrahari