Current Date: 17 Apr, 2024
Sabke Ram APP

रिमझिम बरसा के है तो हारे - Rakesh Kala


रिमझिम बरसा के है तो हारे, हर कोई शिव का नाम पुकारे,
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ…. भक्तों की लंबी है कतारे गूंज रहे शिव के जयकारे 
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….शिव के रंग में रंग गए सारे, हर कोई है शिव के सहारे
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
हरिद्वार गोमुख को सब है जाते, कावड़ बांधे भरकर लाते 
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….आ गई है भक्तों की टोली, हर कोई बोले शिव की बोली
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….नीलकंठ महादेव को सब जाते, शिव मस्ती में झूमते गाते
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
पुरा महादेव शिव धाम है प्यारा, इस सृष्टि में सबसे न्यारा
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….वैद्यनाथ का धाम है पावन, भक्तों को लगता मनभावन
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….श्री केदर की ऊंची चढ़ाई,  शिव का पावन धाम है भाई
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
सोमनाथ की महिमा भारी, दर्शन करते नर और नारी
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ... मल्लिका तुम जल जो भी चढ़ाते, शिव शंकर की कृपा पाते
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….काल का भय महाकाल मिटाते, भाव से  नैया पार  लगाते, 
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओमकारेश्वर शिवजी बसे है, भक्तजनों पर कृपा करे हैं 
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ...भीमाशंकर हम जाएंगे,  शिव भोले को नेहलाएंगे
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….सबके नाथ है विश्व के नाथा, चरनन में झुकता है माथा
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
नासिक में तमकेश्वर प्यारा, इस कलयुग में सबका सहारा
 बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2 
ओ….नागेश्वर नागों के राजा, चरनन झुकता अखिल समाजा
 बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….रामेश्वर श्रीराम बनाएं, विग्नेश्वर भव पार लगाए
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
हे शिव शंकर हे जटाधारी, भक्तजनों पर  तुम उपकारी
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ…. जो भी तुम्हरी शरण में आया, तुमने उसे भव पार लगाया
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….चंदन तिलक जो शिव को लगाएं, जन्म जन्म शिव कृपा पाए
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
डम डम डम डमरू  जब बाजे, मस्ती में शिव भोला नाचे
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….तांडव भोले खूब मचाए क्रोध में शिव शंकर जब आए 
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….धरती अंबर चांद सितारे, शिव जी के आधीन है सारे
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
शिव ही जाने शिव की माया, और कोई यह समझ ना पाया
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….जो शिव को भजते जाओगे, सृष्टि का सुख तुम पाओगे
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….शिव का मंत्र जपे जो प्राणी, पावन होती उसकी वाणी
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
एक लोटा गंगाजल डालो, शिव की कृपा अद्भुत पालो
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….धूप दीप नैवेद्य चढ़ा लो, मुक्ति का फल भक्तों पालो
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
ओ….चंदन तिलक महिमा गाई, शिव शंकर ना तुम सा सहाई
बम बम भोले नाथ बोलो हर शिव भोलेनाथ-2
 

Singer - Rakesh Kala