Current Date: 23 Mar, 2023
Khatu Shyam APP

जागो है महारानी - Navdeep Kaur dang

दुर्गा, हिंदू धर्म में, देवी का एक प्रमुख रूप है, जिसे देवी और शक्ति के रूप में भी जाना जाता है। किंवदंती के अनुसार, दुर्गा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव और छोटे देवताओं द्वारा भैंस राक्षस महिषासुर के वध के लिए बनाया गया था, जो अन्यथा उसे दूर करने के लिए शक्तिहीन थे।


धुन :- जागो मोहन प्यारे
ख्वाबो के अँधेरे छाये अपने हुए पराये
 दुखिया कहा माँ जाये जागो है मैया मेरी अम्बे जागो
जागो है महारानी जागो जागो है महारानी जागो 
भोर भई माँ खोलो दवारे जागो है महारानी जागो 
जागो है माँ जागो है माँ - 2
कोयल बोले लहर लहर माँ पवन ये डोले 
जागो है महारानी जागो जागो है महारानी जागो 
             १
सूरज ने पट अपने खोले 
द्वार तुम्हारे किरणे डोले 
मोर ने अपने पंख सँवारे 
जागो है महारानी जागो 
             २
नदिया झरने गीत सुनाये 
कलियों ने घुंगट सरकाये 
वीणा का हर तार पुकारे 
जागो है महारानी जागो 
            ३
माली सुमन के हार ले आया 
गुलशन का माँ प्यार ले आया 
जाग उठे हर एक नज़ारे 
जागो है महारानी जागो 
बोलो जय माँ जय माँ जय माँ 
तेरी जय हो अम्बे मैया 
बोलो जय माँ जय माँ जय माँ

Singer - Navdeep Kaur dang

Leave a Reply