Current Date: 26 Apr, 2024
Sabke Ram APP

जागो जागो शेरावाली - Lakhbir Singh Lakha


जागो जागो शेरावाली जागो मेहरावाली,  
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
फूट रही सूरज की लाली,
ज्योंतोंवाली ,
हो गया है, सवेरा हो गया है ||
चहचहा रही चिड़ियों ने,
छोड़ा माँ अपना बसेरा है,
चहचहा रही चिड़ियों ने,
छोड़ा माँ अपना बसेरा है,
किरणें सुनहरी चमकी ,
कोयल ने दिल का तार छेड़ा है ||

पुष्पहार लाये वनमाली,
जागो पहाड़ोंवाली |
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है ||
जागो जागो शेरावाली जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है ||

गाते हैं गीत झरने,
नदियों ने छेड़े माँ तराने हैं,
गाते हैं गीत झरने,
नदियों ने छेड़े माँ तराने हैं,
ठंडी पवन के झोके,

मन को लगते माँ सुहाने हैं ||
ओस डूबी है हरियाली,
रात गयी मतवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है ||

जागो जागो शेरावाली…

आचमन करती गंगा,
मुख धो रहे हैं सिन्धु सातों माँ,
आचमन करती गंगा,
मुख धो रहे हैं सिन्धु सातों माँ,
पूजन को आया लख्खा ,
जागो जागो जागो शेरोवाली माँ ||

सजी आरती की है थाली,
जागो भवनों वाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है ||

जागो जागो शेरावाली…

सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है ||

Singer - Lakhbir Singh Lakha