Current Date: 27 Apr, 2024
Sabke Ram APP

जय अम्बे गौरी - Chorus


जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी! 
तुमको निशदिन ध्यावत-2, हरि ब्रह्मा शिवरी! 
मैया जय अंबे गौरी...! 
जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी! 
तुमको निशदिन ध्यावत-2, हरि ब्रह्मा शिवरी! 
मैया जय अंबे गौरी!...! 

मांग सिंदूर विराजत,टीको मृगमद को मैया टीको मृगमद को! उज्ज्वल से दोउ नैना-2, चंद्रवदन नीको॥
मैया जय अम्बे गौरी...! 

कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै, मैया रक्ताम्बर राजे! 
रक्तपुष्प गल माला-2,कंठन पर साजै! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी, मैया खड़ग खप्पर धारी! सुर-नर-मुनिजन सेवत-2,तिनके दुखहारी! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती, मैया नासाग्रे मोती! 
कोटिक चंद्र दिवाकर-2, राजत सम ज्योती! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती, मैया महिषासुर घाती! 
धूम्र विलोचन नैना-2,निशदिन मदमाती! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे, मैया शोणित बीज हरे! 
मधु-कैटभ दोउ मारे-2, सुर भयहीन करे
मैया जय अम्बे गौरी...! 

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी, मैया तुम कमला रानी! 
आगम निगम बखानी-2, तुम शिव पटरानी! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरों, मैया नृत्य करत भैरों! 
बाजत ताल मृदंगा-2, अरू बाजत डमरू! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता, मैया तुम ही हो भरता! भक्तन की दुख हरता-2,सुख संपति करता! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी, मैया वर मुद्रा धारी ! 
मनवांछित फल पावत-2, सेवत नर नारी! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती, मैया अगर कपूर बाती! श्रीमालकेतु में राजतराजत-2,कोटि रतन ज्योती! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

श्री अंबेजी की आरति,जो कोइ नर गावे, मैया जो कोई नर गावे! कहत शिवानंद स्वामी-2,सुख-संपति पावे! 
मैया जय अम्बे गौरी...! 

जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी,
तुमको निशदिन ध्यावत-2,हरि ब्रह्मा शिवरी।
मैया जय अम्बे गौरी...! 
जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी! 
तुमको निशदिन ध्यावत-2, हरि ब्रह्मा शिवरी! 
मैया जय अंबे गौरी...-2!
 

Singer - Chorus