Current Date: 29 May, 2023
Khatu Shyam APP

जय हो-2! बोल बम -2!  - Anjana Arya

हिंदू तिकड़ी में शिव तीसरे देवता हैं। त्रिमूर्ति में तीन देवता शामिल हैं जो दुनिया के निर्माण, रखरखाव और विनाश के लिए जिम्मेदार हैं।


जय हो-2! बोल बम -2! 
बरसात का मौसम बूदों की छम छम-2!
चले भोले बाबा को चढ़ाने रे! चले कांवरिया-2,
शिव को मनाने रे!चले कांवरिया शिव को मनाने रे-2!

रंग पहने केसरिया मस्ती में कांवड़िया बढ़ रहे भोले शंकर नगरिया-2!
चले शिव की डगरिया लचके रे कमरिया अपने धुन में मगन हो कांवड़िया!
हाल दिल भोले बाबा को सुनाने रे! चले कांवड़िया-2,
शिव को मनाने रे! चले कांवड़िया शिव को मनाने रे-3! 

बोल बम बम बोल -2! 
चढ़े ऐसी खुमारी नहीं जाए उतारी हुई दीवानी दुनिया यह सारी-2!
छोड़कर दुनियादारी करने सेवादारी देवघर को चले नर नारी!
शिवलिंग गंगाजल से नहलाने रे! चले कांवड़िया-2,
शिव को मनाने रे! चले कांवड़िया शिव को मनाने रे-3! 

बोल बम बम बोल! 
गूंजे बोल बम जयकारा  लगे सुंदर नजारा शिव भक्तों का देख जमवाड़ा-2!
भोले शंकर का द्वारा बहे दूध की धारा भोले भंडारी खोल भंडारा कुंदन बैठे खजाना लुटाने रे!
चले कांवरिया-2, शिव को मनाने रे! चल कांवड़िया शिव को मनाने रे-3!
बरसात का मौसम बूंदो की छम छम-2! चले भोले बाबा को चढ़ाने रे!
चले कांवड़िया-2, शिव को मनाने रे ,चले कांवड़िया शिव को मनाने रे-3!
 

Singer - Anjana Arya

Leave a Reply