Current Date: 26 Apr, 2024
Sabke Ram APP

जय अम्बे गौरी - अनुराधा पौडवाल


जय अम्बे गौरी मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी॥

जय अम्बे गौरी॥
मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को I
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन निको॥

जय अम्बे गौरी॥
कनक सामान कलेवर, रक्ताम्बर राजै I
रक्त-पुष्प गलमाला, माला, कण्ठन पर साजै॥

जय अम्बे गौरी॥
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी I
सुर-नर-मुनि-जन सेवत तिनके दुखहारी॥

जय अम्बे गौरी॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती I
कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति॥

जय अम्बे गौरी॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे महिषासुर-घातीI
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मतमाती॥

जय अम्बे गौरी॥
चण्ड मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे I
मधु - कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥

जय अम्बे गौरी॥
ब्रम्हाणी रूद्राणी, तुम कमला रानी I
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥

जय अम्बे गौरी॥
चौसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरूँ I
बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरू॥

जय अम्बे गौरी॥
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता I
भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥

जय अम्बे गौरी॥
भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी I
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥

जय अम्बे गौरी॥
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती I
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥

जय अम्बे गौरी॥
श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे I
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख - सम्पत्ति पावे॥

जय अम्बे गौरी॥

Singer - अनुराधा पौडवाल