Current Date: 14 May, 2024
Sabke Ram APP

जय गणेश जय गणेश - रितिका मैती


जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा


एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी
माथे पर तिलक सोहे मुसे की सवारी

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लडुवन का भोग लगे संत करे सेवा


जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

अंधे को आँख देत कोडी को काया
बाँजन को पुत्र देत निर्धन को माया
सूर्य श्याम शरण आये सफल कीजे सेवा

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

Singer - रितिका मैती