Current Date: 22 May, 2024
Sabke Ram APP

जिनके ह्रदय में श्याम नाम - Traditional


M:-        जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है 
बोल खाटू नरेश की जय
उनको हर घडी आनंद ही आनंद है 
कोरस :-     जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है उनको हर घड़ी आनंद ही आनंद है 

M:-        जपो नित श्याम  नाम की माला ,
प्रभु भक्ति का पीकर करके प्याला -2
जिनको मिल जाये भक्ति सुगंध है  
श्याम प्यारे की 
कोरस :-    जय
जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है 
M:-        उनको हर घडी आनंद ही आनंद है 
कोरस :-     जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है उनको हर घड़ी आनंद ही आनंद है

M:-        खाटू श्याम  की संगत जो पाए
नहीं कुछ भी उसे और भाए -2
हारे के सहारे की 
कोरस :-     जय 
M:-        लगे सत्संग जिन्हें परमानंद  है 
उनको हर घडी आनंद ही आनंद है 
कोरस :-     जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है उनको हर घड़ी आनंद ही आनंद है

M;-        पूरी कामना हो  जाए  पल में
गूंजे महिमा बाबा  के नभ थल में -2
बोलो तीन बाण धारी की 
कोरस :-     जय 
M:-        आस दर्शन की जिनमे प्रचंड है 
उनको हर घडी आनंद ही आनंद है 
कोरस :-     जिनके ह्रदय में श्याम नाम बंद है उनको हर घड़ी आनंद ही आनंद है

Singer - Traditional