Current Date: 27 Jul, 2024

कमाल चुनरी - तोषी कौर


मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

झिलमिल सितारों जड़ी,
माँ की चुनरिया,
लश्कारा मारे माँ के,
माथे की बिंदिया,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

लाल चोला माँ का लाल,
फुलों का हार है,
हाथों में चूड़ा लाल,
मेहँदी चटकार है,
लाल रत्नो की पहनी,
है मैया मुंदरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

आये नवराते पावन,
शुभ घडी आई,
बच्चो की याद ‘कुंदन’,
माँ को सताई,
बांटने प्यार पर्वत से,
मैया उतरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी,
कमाल चुनरी, कमाल चुनरी।।

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।