Current Date: 15 May, 2024
Sabke Ram APP

केले के पौधे की पूजा - Traditional


 सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा होती रहती है। पूजा के लिए बहुत सारी चीजों का प्रयोग किया जाता है। केले के फल का इस्तेमाल तो प्रसाद में होता है। वहीं केले के पौधे को पूजा-पाठ में बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। इस दिन केले के पौधे की पूजा की जाती है, जिसको बहुत ही लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है, इसीलिए गुरुवार के दिन इसकी पूजा का विशेष लाभ है। आइये जानते हैं केले का धार्मिक लाभ:

1. मान्यताओं के अनुसार सात गुरुवार को नियमित रूप से केले की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। 

2. कुंडली के आधार पर जिन्हें पुखराज रत्न धारण करना हैं परंतु अगर वह नहीं धारण कर पा रहे हैं, तो केले की जड़ पहन ले, उतना ही लाभ मिलेगा।

3. केले के पौधे की पूजा से कुडंली में बृहस्पति मजबूत होते हैं। जिससे व्यक्ति को धन लाभ होता है और जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

4. मान्यता है कि अगर मांगलिक दोष वाले व्यक्ति की शादी अगर केले के पौधे से करा दी जाए, तो उसका मांगलिक दोष दूर हो जाता है। 

5. गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता हैं और इससे शादी में आने वाली रूकावटें दूर हो जाती हैं।

 6. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केला चढ़ाने से घर में सुख, समृद्धि तथा वैभव की प्राप्ति होती है।

Singer - Traditional